Thursday, October 21, 2010

mery vani

मै आप सभी का कुछ अच्छा करो ब्लॉग में स्वागत करता हू | मै चाहता हूँ की आप सभी के सहयोग से  इस ब्लॉग के माध्यम से एक ऐसा सन्देश प्रसारित करे जिससे देश की तमाम अबोध व नादान बच्चिया जो हमारे देश में उन लापरवाह माँ और बाप के द्वारा या तो गर्भपात के द्वारा क़त्ल की जा रहीं है या फिर गरीबी की चपेट मै आकर खून की कमी के चलते  बीमारी से काल  के गाल में समाई जा रही है | बेटी बचाओ देश चलाओ का नारा जिस दिन इस देश में बुलंद हो जायेगा उस दिन देश सही माएने में महिला सशक्तिकरण का परिचायक बन जायेगा |
आप पुरुष प्रधान देश की मानसिकता जहा देश के कई प्रान्तों में विकास की गति को रोक रही है वही पिछड़े इलाको में आज भी महिला का सर कुचल कर पुरुष अपनी दवागाई का लोहा मनवा रहा है | जबकि राजस्थान के एक छोटे से गाव में छवि राजावत पुरुष प्रधान समाज को धता बता  खुद के प्रयासों से लड़ते जूझते कामयाबी का स्वाद चख कर दुनिया के सामने उदहारण पेश कर चुकी है | यदि आप मेरे विचारो से सहमत है तो अपने साथियो के साथ मिलकर मेरे अभियान का हिस्सा बन क्यों न  देश की तमाम अबला-निर्बल और शोषित कन्याओ एवं महिलाओ की शक्ति  बन कर एक सबल  नारी वाले देश का निर्माण करे | 
राकेश सक्सेना (संपादक स्मृति पत्रिका)