Saturday, December 17, 2011

अस्त-व्यस्त ,लस्त-पस्त है ये समाज  
अस्त-व्यस्त,लस्त-पस्त है ये समाज |
त्रस्त व्यग्र व्यक्ति से जुड़ा है ये समाज ||
अल्प शल्य की वजह से संतृप्तहै ये समाज |
विघ्न जटाओं की वजह से विसंगत है ये समाज ||
अर्ध ज्ञान से अटा-पड़ा है ये समाज |
शुभ-अशुभ और अन्धविश्वास पर डटा-पड़ा है समाज|
कर्म अप्रधान युवाओं का है ये समाज |
चरम रोगों से जैसे पीड़ितों का है ये समाज |

असहज निर्बल अबलाओं का जैसे है ये समाज||

अस्त-व्यस्त,लस्त-पस्त है ये समाज |
त्रस्त व्यग्र व्यक्ति से जुड़ा है ये समाज ||

Wednesday, December 14, 2011

हम युवाओं कि क्या है दिशा ?



हम युवाओं कि क्या है दिशा ?
ये सही है कि हर वो व्यक्ति आज अपने रुत्वे का नाजायज फायेदा उठा रहा है जिसे विभिन्न क्षेत्रों में विशेषाधिकार प्राप्त हैं | ये तो विशेषाधिकार प्राप्त व्यक्तिओं कि बात है परन्तु इससे भी बुरा ये है कि जिन विशेष लोगों के संपर्क में जो अन्य लोग हैं वो तो जैसे अपने के विशेषाधिकार का पूरा इस्तेमाल करना बखूबी जानते हैं |इसे समाज कि कुरीति ही कहेंगे कि जिन लोगों को आम से खास बनाने के पीछे समाज को साफ और स्वच्छ बनाये रखने कि प्राथमिकता होती है वही इन खासों में से ही एक ऐसी सूचि भी उन खासों कि होती है जो शायद इसी समय कि बाट जोह रहे होते है कि कैसे न कैसे अपने लाभ के लिए किसी हद तक क्यों न  गुज़र जांए| 
जब बात विशेषाधिकार कि हो रही है तो हम युवाओं को भी इस श्रेणी में  शामिल करने से नहीं रहना चाहिए क्यों आज जिस प्रकार कि सोच युवाओं कि बनती जा रही है उससे लगता है युवा शक्ति का दुरूपयोग हो रहा है| इस बात को पूरी तरह से खोलते हुए यही कहा जा सकता है युवाओं में शीघ्रातिशीघ्र आगे बड़ने कि चाह इतनी तीव्र होती है कि वो किसी भी हद तक गुज़र जाने के लिए तैयार हो जाता है फिर चाहें भले ही विशेषाधिकार प्राप्त करने के लिए उसे किसी संगठन अथवा किसी राजनैतिक पार्टी से क्यों न जुड़ना पड़े और इन संगठनों अथवा राजनैतिक पार्टिओं में से कुछ के इतिहास में विसंगतियो,भ्रष्टाचार,अलगाववादी जैसी तमाम बातें छुपी रहती है जिसे अनदेखा करके युवाओं का एक धड़ा अपनी शीघ्रातिशीघ्र वाली प्रवर्ति के चलते समाज विरोधी विचारधारा रखने वाले या कहिये के जो उपरोक्त के कर्ताधर्ता होते है उनके दामन पर न जाने कितने ही दाग ऐसे लगे होते हैं जो किसी भी सामाजिक क्रियाओं को सुचारू करने के लिए प्रतिनिधि के रूप में स्वीकार नहीं किये जा सकते | परन्तु समाज के लचर प्रदर्शन के चलते न तो ऐसे लोगों पर पाबन्दी लगाई जाती है और न भारतीय कानून के तहत उनसे उनकी अनियमित संगठनात्मक प्रणाली पर कोई हलफनामा ही माँगा जाता है |

इसे हम विडंबना ही कहेंगे कि स्वच्छ सोच का स्वामी युवा उपरोक्त से जुड़ने से पूर्व न तो उसकी समाज विरोधी अथवा विसंगतियो से परिपूर्ण प्रणाली को जांचता है न परखने कि ज़हमत ही उठाता है उसे दीखता है तो सिर्फ ये कि उसे फ़लाने में अतिविशिष्ट पद से सुशोभित किया जा रहा है जिससे वो अपने रुत्वे वाले पद का उसी संगठन कि अनियमित नीतिओं के तहत दुरुपयोग करते हुए वही करता जिससे समाज पहले ही जूझ रहा है |
 ये अस्पष्टता ही आज के कुछ युवा को दिग्भ्रमित करके समाज में ज़हर घोलने का काम कर रहा है जो वास्तव में ही उन अवसर वादियो के लिए उनकी सी होने का काम बदस्तूर करता रहता है और समाज कि शक्ति कहे जाने वाले युवक को भी दिग्भ्रामिता में देखता रहना चाहता है| आज चाहिए ये कि जितने भी अवसर वादी संगठन अथवा राजनैतिक मंच हैं उनका गंम्भीरता से आंकलन करते हुए अपने राष्ट्र प्रेम को बनाये रखते हुए विशेषाधिकार एवं भ्रामक अल्प पदों आदि जैसे मकड़जालों से बचना तो होगा ही साथ ही ये भी तय करना होगा कि समाज को स्वस्थ व स्वच्छ दशा और दिशा देने में कौन है जो गंम्भीर है और कौन वास्तव में राष्ट्र के प्रति खुदको न्योछावर करने में अग्रणी दर्शाता है | समय कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए इन सबकी ज़िम्मेदारी किसी और कि नहीं बल्कि हम युवाओं की है जिसे नकारना किसी गुनाह से कम नहीं आंका जा सकता है |

Tuesday, December 13, 2011

ये कैसी परवरिश ?
जब हमारा जनम होता है तब हम इंसान तो होते है पर एक ऐसे इंसान जिसकी असल में कोई न तो जाती होती है और ही कोई धरम, न तो वो भला समझता है और न ही बुरा | लेकिन उसकी ये सभी बातें सभी को बड़ी ही प्यारी लगती हैं और रह रह कर उस मासूम और भोले भाले चहरे पर बार बार प्यार आता है | ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं होता की वो बच्चा होता है बल्कि इसलिए क्योंकि उस इंसान के बच्चे में वो तमाम बातें मौजूद होती हैं जिसका किसी एक सच्चे इंसान में मौजूद होना अच्छा माना जाता है | 
जब ये अबोध मन बोध बनने की ओर अग्रसर होता है तभी संस्कारों का पुलिंदा उसके ऊपर लादना शुरू कर दिया जाता है | अगर सही मायने में कहा जाये तो यहीं से शुरू होता परवरिश यानि पालन पोषण का परंपरागत आडम्बर इसका बकायेदा सिलसिलेवार तरीके से आगाज़ होता है और बड़ी ही तफ्तीश से ब्योरावार बोध होते मन को समझाया जाता है | परवरिश का पहला फलसफा यही होता है कि जब तक खुद का फायेदा न हो तब तक किसी भी काम को करने कि कोई आवश्यकता नहीं है जबकि लाभ होने वाली स्थिति में यदि किसी का भी अहित हो रहा है तो होने दिया जाये |
झिलमिल अबोध मन 
बोध होते मन को ये सब बातें सुनकर अचानक जैसे बिजली का सा झटका  लगता है और वो इस कुंठा में खुदको घिरा पाता है कि जिन्हें वो अपनों से बढकर मानता था फिर न जाने क्यों उसके बारे में अनाप शनाप बताया जा रहा है पर उसे इस बात का एहसास नहीं होता कि जो लोग उसे आज भी  बचपन से बदस्तूर भरपूर प्यार करते आ रहे हैं उन्हें परवरिश कि आड़ में जहाँ अपने लगने वालो के साथ परिवार के हिसाब से व्यवहार करना पड़ता है वहीँ बोध होते मन में ये बात घर कर जाती है कि उसे अगर किसी भी बहारी अच्छे कार्यों को अंजाम देना है तो अंतिम आदेश परवरिश  यानिअपने मातहतों से लेना ही होगा |




इसे हम परवरिश का ही अंजाम बोलेंगे कि जिस अबोध मन को ये नहीं पता था कि जिसे वो अच्छे कार्यों कि श्रेणी में रख रहा है उसको कई भागो में विभाजित कर दिया गया है या फिर ये कहिये कि जिसका लाभ हानि का हिसाब उसके मातहतों द्वारा ही तय किया जाएगा तो फिर बोध होते मन के लिए वो सब बेमानी है जिसमे वो सभी को नेक और अच्छा मानता है | इसे हम विडंबना ही कहेंगे कि न जाने कितने ऐसे परवरिश के उदाहरण हैं जिनमे ये देखा गया है कि समाज के हित से जुड़े उन तमाम कार्यों के बारे में बोध होते मन को दिग्भ्रमिता के साथ प्रस्तुत किया गया है जिससे उसका सामाजिक विकास धरा का धरा रह जाता है | बस इसी तरह के परवरिश वाले उदाहरण ही देश व समाज के लिए किसी ज़हर कि तरह कार्य करते हैं जो आगे चलकर अनुवांशिकता में तब्दील हो जाते हैं | लिहाज़ा परवरिश ही किसी भी व्यक्तित्व को बनाती है और एक अच्छे समाज को भी दर्शाती है |     

Monday, December 12, 2011

                भ्रष्टाचार बनाम भ्रष्टाचारी 
क्या दाल क्या तरकारी सब में है भ्रष्टाचारी |
राज तंत्र या लोक तंत्र सब में है महामारी ||
सडती गलती जा रही ये धरती हमारी बेचारी |
लड़ना चाहें तो भी न लड़ने देती हमारी लाचारी ||
कुछ का अनशन कुछ का धरना सब होते बारी बारी |
 न जनता को न संतों को चेन लेने देती भ्रष्ट बाजारी ||
उकता जा रहे हम तुम और सब  हाय ये कैसी बीमारी |
जो करते है भ्रष्टाचार उनकी है ये कैसी जीदारी ||
न जाने वो कोई जाती और धरम हाय! ये कैसे भ्रष्टाचारी |
अब तो देश बचालो सबको इनसे दूर हटालो !ये कैसे  भ्रष्टाचारी ||

Friday, December 09, 2011



           सिक्के के पहलू देते रहते हैं सीख 

ब्रम्मांड में सम्मिलित प्रतेक सजीव व निर्जीव उत्तपत्ति के दो पहलू होते हैं जिसका आंकलन करना जितना कठिन है उतना ही सरल भी है| कहने का तात्यापर्य यही है की जहाँ ऊंचाई के लिए हम आसमान का बेहतर उदारहण दे सकते हैं वहीँ गेहराई के लिए समुन्दर की तलहटी का सबसे श्रेष्ठ उदारहरण कोई और नहीं है|

यदि हम पहलुओं की चर्चा करें तो सबसे पहले इन्सान को लेना उत्तम होगा इसकी सबसे बड़ी वजह यही है की मनुष्य सारे ब्रम्मांड में सबसे तीक्ष्ण और बुद्दिमत्ता का और कोई अन्य उदारहरण है ही नहीं | अब जब हम मनुष्य की गंम्भीरता के हिसाब से पहलुओं की चर्चा कर रहे हैं तो इसके साथ उन्नति और अवनति दोनों सामान रूप से परस्पर जुडी दिखाई देंगी | कहते हैं की हर सिक्के के दो पहलू होते है उसी प्रकार से ये भी सही है की मनुष्य का पूरा जीवन ही सिक्के के दो पहलुओं की तरह अग्रसर होता है पर हमें ये भी जान लेना आवश्यक होगा की जिस प्रकार सिक्के के दोनों पहलुओं को समानांतरता प्रदान करते हैं उसी प्रकार इन्सान के जीवन में भी ये समानांतरता तभी उपस्थित रहती जब तक की मनुष्य अपने हर कार्य का आंकलन करने के पश्चात् सफल जीवन की और अग्रसर रहता है |

जब व्यक्ति अपनी उपलब्धि के लिए योजनाबद्द तरह से कार्यों को अंजाम देता है तब उसे एक निश्चित अथवा लम्बी अराधना के बाद सफलता प्राप्त होती है इस सफलता को बनाये रखने के लिए जहाँ उसे गंम्भीर और तटस्थता की भूमिका निभानी पड़ती है वहीँ ज़रा सी नासमझी के चलते मिली सफलता से उसे कम समय में ही हाथ धोना पड़ता है | उसकी ये सफलता जब उसे असफलता में तब्दील होते दिखती है तो wo कुछ समझ नहीं पाता या फिर ये कह सकते है उसे मिली सफलता की गिरती साख का एहसास ही नहीं होता |

दुसरे पहलू की तरह यानि विफलता को अपनी नासमझी के चलते स्वीकारना ही पड़ता है| इस पूरे लेखन से ये स्पष्ट हो जाता है की जहाँ मनुष्य को सफलता का चरम सुख प्राप्त होता है वहीँ उसे विफलता के कडवे घूट को भी स्वयम ही पीना पड़ता है | स्पष्ट है की सफलता-विफलता परस्पर मिलती रहती हैं उसी प्रकार संपूर्ण जीवनकाल में सिक्के के दो पहलू की भांति हर क्षेत्र में दो अनुभवों से गुज़ारना ही पड़ता है | ये बात भी बड़ी ही विचित्र है की संसार का प्रतेक व्यक्ति उपरोक्त पहलुओं से गुज़रता हुआ कडवे और मीठे परिणामों को सहर्ष ही स्वीकारता है और अपने जीवनकाल में इन्ही पहलुओं पर आधारित होकर या तो अपने जीवन को श्रेष्ठ कार्यों में लिप्त कर लेता है या फिर नासमझी करके अपने जीवन को अनेकोअनेक मुसीबतों से घेरे रहता है और खुदको को जीवनपर्यंत कष्ट देता रहता है |

Thursday, December 08, 2011

दरख़्त बनकर देखो....
संग संग चलकर सब गुज़ार लेते है ज़िन्दगी |
किसी मुफलिस को हँसाकर फिर देखो ज़िन्दगी ||
खुदके लिए सब जीते है अपनी ये ज़िन्दगी |
किसी गेर को  इक बार देकर तो देखो ये ज़िन्दगी ||
रहा चलते इक बार किसी दरख़्त की देखो तो ज़िन्दगी |
ख़ामोशी के बाद भी अपने साये की देता है ज़िन्दगी ||
फूलों से तो कभी अपनी मीठी इनायत से महकाता है सरज़मीं|
हर तूफां के बाद भी सारी नियामत को फिर से बनाता है सरज़मीं ||
कभी इक बार हम भी तो गुज़ार के देखें तो अपनी ये ज़िन्दगी |
कभी हम भी तो तूफां के साये में गेर की बचाकर देखें तो ज़िन्दगी ||
चलो हम भी कभी एक बार दरख़्त बनाकर देखें ये ज़िन्दगी |
चलो हम भी कभी एक बार किसी के वास्ते महकाकर देखें ये ज़िन्दगी ||




Monday, December 05, 2011

रगों का खून ठंडा क्यूँ ?




                                                        अहम(ईगो) के शिकार होते हम लोग 
इसे हम अपनी  खुशकिस्मती ही कहेंगे के हमने इन्सान का जनम लिया है क्यूंकि संसार के हम उन सभी जीवधारियो में बुद्धिमत्ता के हिसाब से श्रेष्ठ है जिन्हें हम जानवरों से ज्यादा और कुछ नहीं समझते | आज जब पूरी दुनिया का हर आदमी  अहम की दौड़ में एक दुसरे से आगे निकलने की हौड करने में लगा है और ये भूल चूका है  की आखिर वो जिस दौड़ में अंधा होकर दौड़ रहा है उसका अंत बड़ा ही सवेदन शुन्य होता है| अगर हम खुल कर इस विषय में जाये तो पाएंगे की अहम में अंधा इन्सान न तो रिश्तेदारी के काबिल रहता है और न किसी अपने के करीब ही आ पाता ज़ाहिर सी बात है जब आपका व्यहवार सिर्फ स्वार्थ पर टिका हो तो आपकी जगह आखिर किसी के  दिल में होभी कैसे सकती है |
अहम से आज तक जितनी भी लड़ाइया लड़ी गई हैं उसका अंत सिर्फ और सिर्फ हार के रूप में तो हुया ही है साथ ही अहम रखने वाले को अंत में अपने घुटने टेकने ही पड़े है क्योकि यही दुनिया में बने रहने की प्रथा है| अब चाहे ये घुटने समय पर टेके जाये या फिर इसके लिए ज़िल्लत झेलते रहने की आदत डालनी पड़ जाये आखिर में झुकना ही आखिरी मंजिल है तो फिर क्यों न इस अहम रुपी बीमारी को जल्द से जल्द अपने से दूर करके एक खुशगवार ज़िन्दगी जीने का आनंद उठाया जाये | आज जिस तरह से ज़िन्दगी को अच्छा गुज़ारने के लिए हर ऐशोआराम की ज़रूरत होती है उसी प्रकार से हमें ये भी समझ लेना चाहिए के अहम छोड़कर ज़िन्दगी को जीने में जितने मज़े आते है उतने शायद ही अहम के साथ जीने में आयेंगे |
हम सबके येही सपने होते है की हम सबसे अलग दिखे ये मेरे हिसाब से पूरी तरह से सही भी है पर इसके लिए हमेशा ये भी ध्यान रखना चाहिए की सबसे अलग दिखने की चाह कही किसी को दुःख अथवा परेशानी तो नहीं दे रही क्योकि अमूमन यही देखने में आता है की दूसरों से बेहतर दिखने की हौड में हम किसी न किसी का अहित कर ही बैठते हैं  और अहम के रहते ये भूल जाते है की हमने जो किया वो बिलकुल ठीक था लेकिन ऐसा सोचना ही आपके अहम को दर्शाता है और ये भी बतलाता है की आपको अपने अलावा किसी के भी हित अहित से कोई मतलब नहीं है बस यही बात उसे आने वाले समय में शिकस्त देती है जिसका पश्चाताप करना ही पड़ता है फिर भले ही इसके लिए आपको ज़िन्दगी भर तमाम उन बातों से समझौता करना पड़ता है जिसके के लिए आपने सारी दुनिया को बेरी बना लिया था |
इस अहम (ईगो) को जितनी जल्दी हो उतनी जल्दी ख़त्म कर दिया जाये उतना बेहतर होगा|

Thursday, December 01, 2011

गर कुछ करो तो कुछ अच्छा करो ........

गर कुछ करो तो कुछ अच्छा करो ........


गर मुहब्बत करनी हो तो हरेक से करो |
गर नफरत करनी है तो फरेब से करो ||


          गर इंसा हो तो इंसानियत पर डटे रहो |
          गर खुशबू फेलानी हो तो हर तरफ बटे रहो ||


गर मरना है तो वतन पर मर मिटो |
गर जीना है तो खुदा के कहे पर डटो|| 


          गर कुछ पाना है तो दूजे का दुःख अपनालो |
          गर कुछ खोना है तो खुद से अहम् मिटालो ||


गर दिखाना है तो विसंगतियो के हलकान का हौसला दिखादो |
गर छिपाना है तो गरीब को ख़ुशी देने की चाहत छिपालो ||

Wednesday, November 30, 2011

हम खुद हैं आइना

हम खुद हैं आइना 
ज़माने भर की हर कवायद करने के बाद हम खुद ये जान लेते हैं की हमने अच्छा किया या बुरा | जिस तरह से आइना वही दिखाता जो सच होता है यानि खुद की सूरत जैसी होती है वैसी ही दिखती है उसी प्रकार हमारे दिल के आईने में भी हर अक्स साफ नज़र आता है और ये तय कर लेता की इसके परिणाम कैसे आएंगे | मैं हूँ ,तुम हो या कोई और सभी ये बात बखूबी जानते है की हम क्या कर रहे है और इसका क्या परिणाम होगा | जिस तरह से हर प्रकृति की वस्तु के आंकलन के लिए उसके लिए उसी प्रकार का तकनीकी यन्त्र इजाद किया गया है जिससे उसकी प्रकृति के साथ उसके परिणाम का भी पता लगा लिया जाता है |
ठीक इसी तरह ही हमारे मानव रुपी वस्तु के आंकलन के लिए भी शरीर में हिरदय रुपी ऐसा यन्त्र स्थापित किया गया है जिससे बचकर कोई भी स्वयं के द्वारा किया जाने वाला कार्य हिरदय रुपी तकनीकी यन्त्र से बिन छुए नहीं जा सकता है और ये बात भी उतनी है सत्य है जितनी कसौटी पर सोने के असली होने के बारे पता लगाने वाली बात| कहने का तात्पर्य यही है की हर छोटी से छोटी घटना के बारे हिरदय उसके परिणाम के बारे में तुरंत ही आपको आगाह करता है की इसके परिणाम दूरगामी ही सही परन्तु किस प्रकार के आएंगे | सीधा और स्पष्ट जवाब यही है की हम जो कार्य मस्तिष्क के आदेशानुसार बगेर सोचे समझे करते है उसके अस्सी प्रतिशत परिणाम मुमकिन है घातक ही मिले ये बात भी सही है की मनुष्य को ये घातक परिणाम तुरंत ही नहीं मिलते है जिससे वो निश्चिन्त हो जाता है की उसके द्वारा किये जाने वाले कार्य से त्वरित  लाभ उसे सुकून और मनोरंजन अथवा धन इत्यादि प्रदान तो कर देता है पर हिरदय रुपी तकनीकी यन्त्र उसके किये गए उपरोक्त कार्य के दूरगामी घातक परिणामों के बारे में सचेत करता रहता परन्तु मनुष्य अपनी प्रकृति के अनुरूप लापरवाही करता रहता है और जब उसे उस भयावह परिणाम से भुगतने पड़ता है तब वो उस कृत के बारे में ये सोच कर खुदको कोसता है की आखिर उसने भावावेश में आकर बहुत गलत कर दिया तब शायद उसका इस प्रकार का सोचना लगभग निरर्थक साबित होता है और उसे किये गए कृत का दुष्परिणाम भुगतना ही पड़ता है और ये भी एहसास होता है की काश वो अपने दिल के द्वारा कही बात को मान लेता और ऐसा न करता |
आखिर में यही कहा जा सकता है की हम जब भी कोई काम करे खासकर ये जानते हुए की इसके परिणाम ख़राब ही आएंगे तो हिरदय रुपी तकनीकी यन्त्र की पूर्व सूचना से आगाह होकर उस कार्य को तुरंत स्थगित कर दे या फिर से एक बार पुनः उस पर गंम्भीरता से विचार कर ले |

Tuesday, November 15, 2011

खुदको जान लो ........

खुदको जान लो ........

सरज़मीं पे जिसके गुज़ारते हैं ज़िन्दगी |
उसी के गुलिस्ताँ से करते हैं दिल्लगी ||
खुश होकर यूँ जीते हैं गफलत में ज़िन्दगी|
के हर बार उन्ही के है  हसरत में ज़िन्दगी ||
सब्ज़ फूलों से खुशबु सूंघते है कभी कभी|
जैसे शरारतो के इर्द गिर्द घूमते हैं कभी कभी ||
सोते हुए ख्वाब में लगती है ऑंखें खुली खुली |
पर हकीक़त में बिखरी लगती हैं कली कली ||
तनहा सा भी, नहीं सा भी लगता है आसमां |
के बीमारी की दस्तक लगता है खांसना ||
दिल्लगी छोड़ कर हमवतन हो जाओ |
गुलिस्ता छोड़ कर खुद चमन हो जाओ ||

शरारत से इल्म जान लो, खुद को भूल चुके हो ये जान लो ........  

Wednesday, November 02, 2011

उदास हुए एहसास

उदास हुए एहसास
पहले जगमग लगता था ये जग |
पहले उठाने से सकपकाता है ये पग ||
हवाओं की सरसराहट गूँज सी लगती है |
गुलों की सजावट बेनूर सी लगती है ||
 
सरगम सारी तरंगहीन हो चली |
शहादतों की बदरी ग़मगीन हो चलीं||
अब फिजाएं माकूल नहीं रही |
सर उठाने की आदत बाकि न रही ||
उदास हुए अहसास की मेरे वतन की मिटटी का अब एहसास न रह ............राकेश सक्सेना 

Tuesday, November 01, 2011

कैसे हो गए हैं हम........
ज़िन्दगी भर क्या किया हमने हमको खुद भी ये नहीं पता ? काश ये भुला दें की हम अभी आज़ाद हैं तो वो निशा खुद ब खुद ताज़ा हो जायेंगे जिसके नक़्शे कदम पर हम चलना ही नहीं चाहते |ये किसी भुलावे से कम नहीं की हम जिनकी शहादतों के बलबूते आज खुली साँस ले रहें उन्हें ही भुला कर छलावा भरी ज़िन्दगी निष्ठुर होकर जिए चले जा रहे हैं | न तो हमे अमर शहीदों के वाकया ही याद आते हैं न ही हम ये जानना चाहते है की जिनकी बदोलत आजादी की दुहाई देते फिरते हैं आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया की उनकी जन्मदिवस जैसी औपचारिकता को यूँ ही डोए चले जा रहें हैं |
कभी अतीत के पन्नों को झांके तो पाएंगे की भुला दिया जाने वाला अतीत उन महान पुरुषों और विशिष्ट विभुतिओं से अटा
उनकी तुरबत पर नहीं है एक
 जिनके खूँ से जलते हैं ये चिरागे वतन।
                                               जगमगा रहे हैं मकबरे उनके,
                                               बेचा करते थे जो शहीदों के कफन।।
पड़ा जिन्होंने कभी अपने बारे में सोचा ही नहीं क्योकि उन्हें हमेशा यही लगता था की कही मेरे बंधू मेरे भाई देश की उन्नति से महरूम न रह जाएँ कहीं ऐसा न हो उन्हें वक़्त के हांथों मार न झेलनी पड़े बेशक ज़माना अंग्रेजी हुकूमत का था पर ऐसे महान पुरुषों में जीने की ललक सिर्फ और सिर्फ अपने वतन और अपने देशवासिओं के भले के लिए ही हुआ करती थी 
पर अब कैसे हो गये हैं हम .......क्या हम इतने पत्थर दिल हो चुके हैं की आज ये जानना ही नहीं चाहते की आखिर जिन्होंने अपनी ज़िन्दगी को अपने देश की खातिर परवान चड़ा दिया, वो कैसे थे के उनके दिलों में क्या इस कदर बदले की ज्वाला जल रही थी की उनके आगे किसी भी तरह के विसंगति भरे भस्मासुर की सर उठाने की हिम्मत तक नहीं होती थी बस एक बार हमे ये ज़रूर जानना ही होगा |
                                               
































Saturday, October 29, 2011

आत्मा की शुद्धि भ्रष्टाचार से मुक्ती

                                                                                                          
                                                ~आत्मा की शुद्धि भ्रष्टाचार से मुक्ती~

कहते हैं इश्वर सर्वोपरि है वो साक्षात् सत्य स्वरुप है|तभी हम, आप और सभी उसकी अराधना करते हैं| लेकिन इस अराधना में एक बहुत बड़ा भेद छुपा है वो है हम किसी गलत कार्य के लिए भी उसी इश्वर की मदद की अभिलाषा करते हैं जो सत्य के लिए ही बना है और सत्यता की ही मदद करता है | हमे ये सोचना चाहिए की इश्वर की सच्चे हिरदय से जो प्रार्थना की जा रही है उसका  उद्धेश्य भी सच्चा ही होना चाहिए कहने का तात्पर्य यही है की मन की शुद्धता ही आपको इश्वर का आशीर्वाद प्रदान करेगी | 
यदि आप चाहते है की हमारे इर्द गिर्द से भ्रष्टाचार समाप्त हो जाये तो इसके लिए सबसे पहले इश्वर के बताये मार्ग पर ही चलकर भ्रष्टाचार का समूल नाश करना होगा सर्वप्रथम हमे अपने अन्दर झांकर ये देखना होगा की हम स्वयेम कितने पारदर्शी और स्वच्छ हैं क्यूंकि हमारी यही पारदर्शिता ही हमे भ्रष्टाचार से मुक्ति दिला पायेगी साथ ही अपनी विशुद्ध हो चुकी आत्मा को भी ऐसे कार्य करके शुद्ध करना होगा जिससे इश्वर को लगे की वास्तव में ही हम अपने द्वारा जाने अनजाने किये गए कृत्यों का ह्रदये से प्रायश्चित करना चाहते हैं| विशुद्ध हो चुकी आत्मा को शुद्धता में लाने  का प्रयास सार्थक अवश्य होगा और इसका एहसास आपको उसी समय हो जायेगा जब आपके ऊपर इश्वर की कृपा बरसने लगेगी |
ये भी बड़ी विचित्र बात है की जब आप अच्छे कार्यों में लिप्त हो जायेंगे तो आपका मन इस बात का एहसास कराएगा की आप एक ऐसी उर्जा प्राप्त कर रहे जो आपने पहले कभी एहसास नहीं की होगी|आप इस बात का भी यकीन मानिये की जो एहसास आपको दूसरों के दुःख दर्द में काम आने में मिलेगा वो शायद ही खुद के लिए किये गए कार्य के लिए कभी नहीं हो सकता | इसलिए भ्रष्टाचार से मुक्ति आपकी ही आत्मा की शुद्धि से सीधे जुडी है जिसका निवारण आपको खुद करना है     

Wednesday, October 19, 2011

अब समय कुछ कर गुज़रने का

अब समय कुछ कर गुज़रने का
समाज को समानता-असमानता के रूप में देखना ही हमारी सबसे बड़ी कमी मानी जा सकती है |  उदाहरण के रूप में तमाम ऐसे मामले देखे जा सकते जिसे हम नकार नहीं सकते | जिस प्रकार से आज का युवा समानता और असामानता का शिकार होकर समाज का अहित करने में लगा है उसका साफ असर आज की बदलती भयाभय राजनीती के रूप में देख रहे है | युवा हमेशा से ही अपने ही कामो में मशगूल रहा है और ये समझता है की उसकी समाज की प्रति कोई ज़िम्मेदार ही नहीं है| ये अपवाद ही माना जायेगा जब अन्ना के जनांदोलन में पहली बार युवा ने बढ चड़कर हिस्सा लिया है पर अन्ना के द्वारा दी गई रूपरेखा को देश,प्रान्त एवं शहर के युवाओ द्वारा उसी गर्मजोशी के साथ कही भी उठाते नहीं देखा जा रहा| ये युवाओ की उस सुस्तता को भी दर्शाता है जिसमे पश्चिमी सभ्यता की छाप लगी है| और ये उस समानता और असामानता को भी दर्शाता जिसमे युवा ये समझता की वो समाज से कुछ हटकर है|
कुछ एक युवा समाज की उस कुरीति से जुड़कर खुदको समाज का दुश्मन बना चुके है जिसमे देशवासियो को इन्ही युवाओ के चलते समाज में रहना दूभर हो गया है पर ये बाते शायद ही ऐसे युवाओ को जचती होंगी जिन्हें समाज सुधार से कोई सरोकार ही नहीं है| इस बदलते वक़्त में अगर किसी की ज़रुरत है तो वो है उन युवाओ की जो समाज की मुख्या धारा से खुदको दूर किये हुए है उन्हें चाहिए की वो आज अपने समय से कुछ समय निकलकर समाज सुधार के लिए आगे आंये यदि मैं, हम और आप किसी खास उद्देश्य से मिलकर योजनाओ पर चर्चा करे तो संपर्क कर सकते है मेरा इ-मेल -rakeshsaxena76@gmail.com है ये मेरा ही नहीं हम सभी युवाओ का फ़र्ज़ भी बनता है की हम एक कदम बढ़ाकर समाज के लिए कुछ कर सके जो हमारे दिल को तो सूकून देगा ही साथ ही हमे हमारी ज़िम्मेदारियो का भी एहसास कारयेगा|

Monday, October 17, 2011

काश! खुदके अन्दर करपाते रंगरोगन.......

काश! खुदके अन्दर करपाते  रंगरोगन.......
      दीवाली आ गई, हर घर में रंगरोगन होता  है | बड़ी तमन्ना रहती है घर के हर कोने को बारीकी से साफ किया जाये और घर को  तमाम उन रंगों से साराबोर कर दिया जाये जिससे हर आने वाला कहे की क्या जगमगा रहा है आपका घर ! जहा दीवाली के उत्सव को मानाने का हर दिल में ख्याल रौशन रहता है काश ! के हम अपने अन्दर भी उन रंगों का इस्तेमाल कर भ्रष्टाचार, राग द्वेष,मनमुटाव ,रिश्वतखोरी जैसे गंदे कचरे को बहार फेक कर समाज में सामंजस्यता का रंग भर कर एकता का परिचय दे और उन मौकापरस्त लोगो को ऐसा करारा जवाब दे जिसकी उन्होंने कल्पना तक न की हो|
      आज वक़्त बदल रहा है इस बदलते वक़्त को एक ऐसी हवा दें की उन क्रान्तिकारियो की हर उस बात को पूरा कर दें जिसके लिए उन्होंने अपने सीने पर गोली खाई थी | अमर शहीद चाहते थे की दीवाली ऐसी मने की हर आगन खुशिओ से भर जाये| न कोई गरीब होगा न कोई अमीर होगा अगर,न कोई मुस्लिम होगा न कोई हिन्दू होगा, होगा तो सच्चा  हिन्दुस्तानी होगा और इसकी कमान सँभालने वाला होगा हर युवा | सीने पर गोली क्यों खाई ये हर भारतीय अच्छी तरह से जानता है|
       खासकर युवाओ को चाहिए के वो जिस अंधी दौड़ में दौड़े जा रहे है वो सिर्फ जिम्मदारी से बचने की कौशिश में लगे रहते है जो बिलकुल भी ठीक बात नहीं है अगर दिल में देश भक्ति का ज़रा सी भी जज्बा है तो एक ऐसी मिशाल कायम करके दिखा दें की अमर शहीदों को उनके मनकी सी दीवाली देकर उन्हें सच्ची श्रद्दांजलि अर्पित करने का प्रयास भर शुरू कर दें | और एक ऐसे रंग में खुद को रंग दें की जिस तरह घर को रंग करने के लिए घर के हर कोने को साफ सुथरा किया जाता उसी तरह खुद के अन्दर भी जितनी गन्दगी भरी है उसे पूरी तरह से एक बार साफ करके ज़रूर देखे | तो आप पाएंगे की बास्तव में दीवाली तो ऐसा त्यौहार है जिसमे दुसरो को ख़ुशी देने में आत्मिक शांति मिलती है वो शायद ही किसी और में मिले|

Thursday, October 13, 2011

एक आशा है तुमसे .....

एक आशा है तुमसे ..... तुम हो देश के पालनहार |
ये वक़्त है तुमसे .........तुम हो देश के नौनिहाल |
अब रहा कहा भरोसा, बगिया के रखवालों का |
तुम जाग गए तो , जमघट हो जाये मतवालों का |
पर तुम कैसे हो गए ,नज़र न आते अंधियारों में |
किस वजह से हो गुम ,इस मुसीबत के गलियारों में |
एक आशा है तुमसे ...... तुम हो देश के पालनहार |
खुदकी चिंता पहले न थी , अब क्या होगा मजारों का |
मैं का अहम् पहले न थे , अब क्या होगा बाजारों का |
सुबक रहा है जग सारा ,क्या तू न रहा अब हमारा |
पर एक आस है , तेरी नींद टूटने की ..........
एक आशा है तुमसे ..... तुम हो देश के पालनहार |
ये वक़्त है तुमसे .........तुम हो देश के नौनिहाल |



Tuesday, October 11, 2011

राजनीति के परछापे न बने हमलोग

राजनीति के परछापे न बने हमलोग | देश और प्रान्त का प्रत्येक  व्यक्ति सुयोग्य और ईमानदार शासन व प्रशासन की कामना करता है परन्तु ये भुला देता है की उसकी ज़रा सी नासमझी उसी को पूरे पांच साल तक ऐसे कुशासन के  चक्रव्यू में फंसा देती है जिसकी वो सिर्फ दुहाही ही देता फिरता है और कभी मंहगाई तो कभी उसी सरकार को लानत देता है जिसे खुद उसी ने दावत देकर  राजसिघासन प्रदान किया था | यदि देश अथवा प्रान्त का नागरिक ठान  ले की न तो वो जातिगत राजनीति का गुलाम बनेगा और न ही किसी ऐसी पार्टी की धुरी बनकर घूमेगा जिसका परिणाम उसे हर पल  भुगतना पड़ेगा तो वो एक ऐसी सरकार का चयन करने में सक्षम होगा जिसे वो अपने जीवन की सरलता का परिचायक तो मानेगा ही साथ ही देश अथवा प्रांत का समग्र विकास भी उसीके लिए ही लाभप्रद होगा | 
इस वक़्त सभी राजनैतिक दल इसी तिकड़म में लगे हैं के किसी भी प्रकार वो जनता को लुभा सके और अपने निजी स्वार्थ  के लिए वो फिर से जनता को ही बलि का बकरा बना दे | इसे हम विडंबना ही कहेगें की जो जनप्रतिनिध सरकार में आने से पूर्व जनता से बड़े बड़े वायेदे करते नहीं थकता मनोने करते नहीं थकता वो सत्तासीन होने पर जनता का सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है और उसी गरीब को ही धमकता और डरता है जिसके दरवाज़े पर भिखारी की तरह वोट मांगने जाता है| कुछ एक ईमानदार राजनेताओं को छोड़कर सभी ईसी जुगत में लगे रहते हैं की किस प्रकार से सत्तासुख को अपने घर आँगन में ले आंये और सिर्फ अपने रिश्तेदारों को सत्तासुख का भोगी बनाये | अगर हम और आप वर्तमान सरकार एवं निवर्तमान सरकारों के सिर्फ अपने क्षेत्र के ही जनप्रतिनिधियो के सत्तासीन से पूर्व और सत्तासीन होने के उपरान्त की आर्थिक हालातों पर ही गौर करे तो ही अनुमान लग जायेगा की उनके प्रतिनिधि ने सिर्फ और सिर्फ उनके गाढ़े  पसीने की  कमाई को अपने रुत्वे को बढ़ाने के लिए ही जनता के साथ धोखा धडी की है|
अपने जनप्रतिनिधि के अगर उस समय को याद करें जब वो एक साधारण व्यक्ति था और उसे कोई जानता  तक नहीं था तब वो कोई भी गैरकानूनी कार्य करने की सोचता तक नहीं था न कोई ऐसे झमेले में पड़ना चाहता था जिससे उसे किसी भी प्रकार की असुविधा होती हो | अब जब वो सत्ता में आ गया है तो उसके नाजो नखरों को देख कर ऐसा लगता मानो की वो किसी राजघराने से ताल्लुक रखता है और नियम को ताक़ पर रखना जैसे उसकी फिदरत में शुमार करता है | वो सत्ता के नशे में इस क़दर  चूर नज़र आता की जिसके द्वारा वो चुना जाता उसी को अपनी जूती की नोंक पर रखता है और जनता की ज़रा सी ऊँची आवाज़ और नाफ़रमानी को वो अपनी तौहीन समझता है | गुरूर इस क़दर उस पर हाबी रहता है मानो  जैसे उसे किसी भी जन समस्या से मतलब ही नहीं है| उसे मतलब है सिर्फ और सिर्फ जनता के हर सरकारी कार्य से मौटा कमीशन लेने  से फिर भले ही जनता का कार्य होता  हो  या नहीं, उसकी बला से | हद तब और हो जाती जब उसके पास जनहित कार्यों के लिए जाया जाता है और वो पूरी तरह से उसी जनता से मिलना अपने समय की बर्बादी मानता है जिसकी बदोलत वो सुख भोग रहा है |
इसलिए अब हमें किसी भी प्रकार से आम नागरिक को जनप्रतिनिधि बनाने से पूर्व एक बार अवश्य ही गहन चिंतन मनन करना ही होगा जिससे हम हर बार की तरह भ्रष्ट प्रतिनिधि को फिर से चुनने की भूल न कर दे फिर भले समाज का दबाब ही हमे झेलना पड़े या फिर पुरखो की बनी पार्टी को क्यों न नकारना पड़े | इससे किसी का सम्मान अथवा असम्मान नहीं जुडा बल्कि हम उस भविष्य को भी सुनहरा बनाने का कार्य करेंगे जिसकी हमेशा हमने कल्पना की है |