Saturday, October 29, 2011

आत्मा की शुद्धि भ्रष्टाचार से मुक्ती

                                                                                                          
                                                ~आत्मा की शुद्धि भ्रष्टाचार से मुक्ती~

कहते हैं इश्वर सर्वोपरि है वो साक्षात् सत्य स्वरुप है|तभी हम, आप और सभी उसकी अराधना करते हैं| लेकिन इस अराधना में एक बहुत बड़ा भेद छुपा है वो है हम किसी गलत कार्य के लिए भी उसी इश्वर की मदद की अभिलाषा करते हैं जो सत्य के लिए ही बना है और सत्यता की ही मदद करता है | हमे ये सोचना चाहिए की इश्वर की सच्चे हिरदय से जो प्रार्थना की जा रही है उसका  उद्धेश्य भी सच्चा ही होना चाहिए कहने का तात्पर्य यही है की मन की शुद्धता ही आपको इश्वर का आशीर्वाद प्रदान करेगी | 
यदि आप चाहते है की हमारे इर्द गिर्द से भ्रष्टाचार समाप्त हो जाये तो इसके लिए सबसे पहले इश्वर के बताये मार्ग पर ही चलकर भ्रष्टाचार का समूल नाश करना होगा सर्वप्रथम हमे अपने अन्दर झांकर ये देखना होगा की हम स्वयेम कितने पारदर्शी और स्वच्छ हैं क्यूंकि हमारी यही पारदर्शिता ही हमे भ्रष्टाचार से मुक्ति दिला पायेगी साथ ही अपनी विशुद्ध हो चुकी आत्मा को भी ऐसे कार्य करके शुद्ध करना होगा जिससे इश्वर को लगे की वास्तव में ही हम अपने द्वारा जाने अनजाने किये गए कृत्यों का ह्रदये से प्रायश्चित करना चाहते हैं| विशुद्ध हो चुकी आत्मा को शुद्धता में लाने  का प्रयास सार्थक अवश्य होगा और इसका एहसास आपको उसी समय हो जायेगा जब आपके ऊपर इश्वर की कृपा बरसने लगेगी |
ये भी बड़ी विचित्र बात है की जब आप अच्छे कार्यों में लिप्त हो जायेंगे तो आपका मन इस बात का एहसास कराएगा की आप एक ऐसी उर्जा प्राप्त कर रहे जो आपने पहले कभी एहसास नहीं की होगी|आप इस बात का भी यकीन मानिये की जो एहसास आपको दूसरों के दुःख दर्द में काम आने में मिलेगा वो शायद ही खुद के लिए किये गए कार्य के लिए कभी नहीं हो सकता | इसलिए भ्रष्टाचार से मुक्ति आपकी ही आत्मा की शुद्धि से सीधे जुडी है जिसका निवारण आपको खुद करना है     

Wednesday, October 19, 2011

अब समय कुछ कर गुज़रने का

अब समय कुछ कर गुज़रने का
समाज को समानता-असमानता के रूप में देखना ही हमारी सबसे बड़ी कमी मानी जा सकती है |  उदाहरण के रूप में तमाम ऐसे मामले देखे जा सकते जिसे हम नकार नहीं सकते | जिस प्रकार से आज का युवा समानता और असामानता का शिकार होकर समाज का अहित करने में लगा है उसका साफ असर आज की बदलती भयाभय राजनीती के रूप में देख रहे है | युवा हमेशा से ही अपने ही कामो में मशगूल रहा है और ये समझता है की उसकी समाज की प्रति कोई ज़िम्मेदार ही नहीं है| ये अपवाद ही माना जायेगा जब अन्ना के जनांदोलन में पहली बार युवा ने बढ चड़कर हिस्सा लिया है पर अन्ना के द्वारा दी गई रूपरेखा को देश,प्रान्त एवं शहर के युवाओ द्वारा उसी गर्मजोशी के साथ कही भी उठाते नहीं देखा जा रहा| ये युवाओ की उस सुस्तता को भी दर्शाता है जिसमे पश्चिमी सभ्यता की छाप लगी है| और ये उस समानता और असामानता को भी दर्शाता जिसमे युवा ये समझता की वो समाज से कुछ हटकर है|
कुछ एक युवा समाज की उस कुरीति से जुड़कर खुदको समाज का दुश्मन बना चुके है जिसमे देशवासियो को इन्ही युवाओ के चलते समाज में रहना दूभर हो गया है पर ये बाते शायद ही ऐसे युवाओ को जचती होंगी जिन्हें समाज सुधार से कोई सरोकार ही नहीं है| इस बदलते वक़्त में अगर किसी की ज़रुरत है तो वो है उन युवाओ की जो समाज की मुख्या धारा से खुदको दूर किये हुए है उन्हें चाहिए की वो आज अपने समय से कुछ समय निकलकर समाज सुधार के लिए आगे आंये यदि मैं, हम और आप किसी खास उद्देश्य से मिलकर योजनाओ पर चर्चा करे तो संपर्क कर सकते है मेरा इ-मेल -rakeshsaxena76@gmail.com है ये मेरा ही नहीं हम सभी युवाओ का फ़र्ज़ भी बनता है की हम एक कदम बढ़ाकर समाज के लिए कुछ कर सके जो हमारे दिल को तो सूकून देगा ही साथ ही हमे हमारी ज़िम्मेदारियो का भी एहसास कारयेगा|

Monday, October 17, 2011

काश! खुदके अन्दर करपाते रंगरोगन.......

काश! खुदके अन्दर करपाते  रंगरोगन.......
      दीवाली आ गई, हर घर में रंगरोगन होता  है | बड़ी तमन्ना रहती है घर के हर कोने को बारीकी से साफ किया जाये और घर को  तमाम उन रंगों से साराबोर कर दिया जाये जिससे हर आने वाला कहे की क्या जगमगा रहा है आपका घर ! जहा दीवाली के उत्सव को मानाने का हर दिल में ख्याल रौशन रहता है काश ! के हम अपने अन्दर भी उन रंगों का इस्तेमाल कर भ्रष्टाचार, राग द्वेष,मनमुटाव ,रिश्वतखोरी जैसे गंदे कचरे को बहार फेक कर समाज में सामंजस्यता का रंग भर कर एकता का परिचय दे और उन मौकापरस्त लोगो को ऐसा करारा जवाब दे जिसकी उन्होंने कल्पना तक न की हो|
      आज वक़्त बदल रहा है इस बदलते वक़्त को एक ऐसी हवा दें की उन क्रान्तिकारियो की हर उस बात को पूरा कर दें जिसके लिए उन्होंने अपने सीने पर गोली खाई थी | अमर शहीद चाहते थे की दीवाली ऐसी मने की हर आगन खुशिओ से भर जाये| न कोई गरीब होगा न कोई अमीर होगा अगर,न कोई मुस्लिम होगा न कोई हिन्दू होगा, होगा तो सच्चा  हिन्दुस्तानी होगा और इसकी कमान सँभालने वाला होगा हर युवा | सीने पर गोली क्यों खाई ये हर भारतीय अच्छी तरह से जानता है|
       खासकर युवाओ को चाहिए के वो जिस अंधी दौड़ में दौड़े जा रहे है वो सिर्फ जिम्मदारी से बचने की कौशिश में लगे रहते है जो बिलकुल भी ठीक बात नहीं है अगर दिल में देश भक्ति का ज़रा सी भी जज्बा है तो एक ऐसी मिशाल कायम करके दिखा दें की अमर शहीदों को उनके मनकी सी दीवाली देकर उन्हें सच्ची श्रद्दांजलि अर्पित करने का प्रयास भर शुरू कर दें | और एक ऐसे रंग में खुद को रंग दें की जिस तरह घर को रंग करने के लिए घर के हर कोने को साफ सुथरा किया जाता उसी तरह खुद के अन्दर भी जितनी गन्दगी भरी है उसे पूरी तरह से एक बार साफ करके ज़रूर देखे | तो आप पाएंगे की बास्तव में दीवाली तो ऐसा त्यौहार है जिसमे दुसरो को ख़ुशी देने में आत्मिक शांति मिलती है वो शायद ही किसी और में मिले|

Thursday, October 13, 2011

एक आशा है तुमसे .....

एक आशा है तुमसे ..... तुम हो देश के पालनहार |
ये वक़्त है तुमसे .........तुम हो देश के नौनिहाल |
अब रहा कहा भरोसा, बगिया के रखवालों का |
तुम जाग गए तो , जमघट हो जाये मतवालों का |
पर तुम कैसे हो गए ,नज़र न आते अंधियारों में |
किस वजह से हो गुम ,इस मुसीबत के गलियारों में |
एक आशा है तुमसे ...... तुम हो देश के पालनहार |
खुदकी चिंता पहले न थी , अब क्या होगा मजारों का |
मैं का अहम् पहले न थे , अब क्या होगा बाजारों का |
सुबक रहा है जग सारा ,क्या तू न रहा अब हमारा |
पर एक आस है , तेरी नींद टूटने की ..........
एक आशा है तुमसे ..... तुम हो देश के पालनहार |
ये वक़्त है तुमसे .........तुम हो देश के नौनिहाल |



Tuesday, October 11, 2011

राजनीति के परछापे न बने हमलोग

राजनीति के परछापे न बने हमलोग | देश और प्रान्त का प्रत्येक  व्यक्ति सुयोग्य और ईमानदार शासन व प्रशासन की कामना करता है परन्तु ये भुला देता है की उसकी ज़रा सी नासमझी उसी को पूरे पांच साल तक ऐसे कुशासन के  चक्रव्यू में फंसा देती है जिसकी वो सिर्फ दुहाही ही देता फिरता है और कभी मंहगाई तो कभी उसी सरकार को लानत देता है जिसे खुद उसी ने दावत देकर  राजसिघासन प्रदान किया था | यदि देश अथवा प्रान्त का नागरिक ठान  ले की न तो वो जातिगत राजनीति का गुलाम बनेगा और न ही किसी ऐसी पार्टी की धुरी बनकर घूमेगा जिसका परिणाम उसे हर पल  भुगतना पड़ेगा तो वो एक ऐसी सरकार का चयन करने में सक्षम होगा जिसे वो अपने जीवन की सरलता का परिचायक तो मानेगा ही साथ ही देश अथवा प्रांत का समग्र विकास भी उसीके लिए ही लाभप्रद होगा | 
इस वक़्त सभी राजनैतिक दल इसी तिकड़म में लगे हैं के किसी भी प्रकार वो जनता को लुभा सके और अपने निजी स्वार्थ  के लिए वो फिर से जनता को ही बलि का बकरा बना दे | इसे हम विडंबना ही कहेगें की जो जनप्रतिनिध सरकार में आने से पूर्व जनता से बड़े बड़े वायेदे करते नहीं थकता मनोने करते नहीं थकता वो सत्तासीन होने पर जनता का सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है और उसी गरीब को ही धमकता और डरता है जिसके दरवाज़े पर भिखारी की तरह वोट मांगने जाता है| कुछ एक ईमानदार राजनेताओं को छोड़कर सभी ईसी जुगत में लगे रहते हैं की किस प्रकार से सत्तासुख को अपने घर आँगन में ले आंये और सिर्फ अपने रिश्तेदारों को सत्तासुख का भोगी बनाये | अगर हम और आप वर्तमान सरकार एवं निवर्तमान सरकारों के सिर्फ अपने क्षेत्र के ही जनप्रतिनिधियो के सत्तासीन से पूर्व और सत्तासीन होने के उपरान्त की आर्थिक हालातों पर ही गौर करे तो ही अनुमान लग जायेगा की उनके प्रतिनिधि ने सिर्फ और सिर्फ उनके गाढ़े  पसीने की  कमाई को अपने रुत्वे को बढ़ाने के लिए ही जनता के साथ धोखा धडी की है|
अपने जनप्रतिनिधि के अगर उस समय को याद करें जब वो एक साधारण व्यक्ति था और उसे कोई जानता  तक नहीं था तब वो कोई भी गैरकानूनी कार्य करने की सोचता तक नहीं था न कोई ऐसे झमेले में पड़ना चाहता था जिससे उसे किसी भी प्रकार की असुविधा होती हो | अब जब वो सत्ता में आ गया है तो उसके नाजो नखरों को देख कर ऐसा लगता मानो की वो किसी राजघराने से ताल्लुक रखता है और नियम को ताक़ पर रखना जैसे उसकी फिदरत में शुमार करता है | वो सत्ता के नशे में इस क़दर  चूर नज़र आता की जिसके द्वारा वो चुना जाता उसी को अपनी जूती की नोंक पर रखता है और जनता की ज़रा सी ऊँची आवाज़ और नाफ़रमानी को वो अपनी तौहीन समझता है | गुरूर इस क़दर उस पर हाबी रहता है मानो  जैसे उसे किसी भी जन समस्या से मतलब ही नहीं है| उसे मतलब है सिर्फ और सिर्फ जनता के हर सरकारी कार्य से मौटा कमीशन लेने  से फिर भले ही जनता का कार्य होता  हो  या नहीं, उसकी बला से | हद तब और हो जाती जब उसके पास जनहित कार्यों के लिए जाया जाता है और वो पूरी तरह से उसी जनता से मिलना अपने समय की बर्बादी मानता है जिसकी बदोलत वो सुख भोग रहा है |
इसलिए अब हमें किसी भी प्रकार से आम नागरिक को जनप्रतिनिधि बनाने से पूर्व एक बार अवश्य ही गहन चिंतन मनन करना ही होगा जिससे हम हर बार की तरह भ्रष्ट प्रतिनिधि को फिर से चुनने की भूल न कर दे फिर भले समाज का दबाब ही हमे झेलना पड़े या फिर पुरखो की बनी पार्टी को क्यों न नकारना पड़े | इससे किसी का सम्मान अथवा असम्मान नहीं जुडा बल्कि हम उस भविष्य को भी सुनहरा बनाने का कार्य करेंगे जिसकी हमेशा हमने कल्पना की है |