ये हमारा ही नहीं हमारे कुल का ही नाश कहलायेगा जिसमे सिर्फ और सिर्फ कुल को उत्पन्न करने वाली यानि कुल जननी का ही सर्वनाश खुलेआम किया जा रहा है न तो इसे रोकने वाला है और न ही इसे कोई रोकने का प्रयास कर रहा है | जबकि प्रकृति के विरुद्ध उन क्रूर माता पिता का घृणित कार्य परवान चढ़ रहा है जिसकी वो चाह रखते है और निरंतर वह आकड़ा गिरता जा रहा है जिसमे महिलाओ का अनुपात पुरुषो की तुलना में विश्व स्वास्थ संगठन द्वारा प्रति वर्ष कम दर्ज किया जा रहा है |
मै उपरोक्त का दोष सिर्फ उन पिता को ही दूंगा जो जानकर भी कन्या की भ्रूण हत्या कर पुरुष बनने का डोंग करते है बल्कि मै तो उस माँ को भी उतना दोषी मानता जो अपनी कोख में पल रही अबोध कन्या भ्रूण को मारने की साजिश में शामिल होकर गर्भपात की हामी भर देती है | अपने खून के कतरों से सीची जाने वाली ऐसी कन्या जिसका गर्भ में आने का सारा श्रेय सर्वप्रथम माता को और उसके पश्चात् पिता को जाता है |
मै उन माता पिता से एक बार सिर्फ एक बार प्रार्थना करना चाहता हू जो गर्भ में पल रही ऐसी कोमल और प्यारी नन्ही को मौत के घाट उतारने का हिंसक विचार अपने मन में ले आये है जिन्होंने शायद ये कल्पना भी नहीं की होगी की उनकी आने वाली नन्ही परी किलकारी मारकर उनके सुने घर आगन को चहचहा देगी और भविष्य में आने वाली उन तमाम मुसीबतों को भी दूर कर देगी जिसे शायद वह बारिस भी दूर नहीं कर सकता जिसे सिर्फ वंश चलाने की अंधी दौड़ में पैदा करने का सपना दिल में सजाकर बैठा गया है |
कन्या को अपनी मुसीबतों का पर्याय समझने वाले उन तमाम माता पिताओ को धिक्कार है जो अपनी शान एक ऐसी अबोध बालिका को मारकर समझते है जिसका कोई कसूर ही नहीं था | पर ये बात आज गांठ बांध कर आप सभी समझ लीजिये की मासूम बेटी के हत्यारे कभी भी अपने को सुखी नहीं रख सकते जब तक वो जिन्दा है |
मै एक बात और कहना चाहता हू की जब जब बेटी को काल के गाल में धकेला जायेगा तब तब वातावरण का संतुलन बिगड़ेगा और देश में असामाजिकता की बढोत्तरी होगी | यही नहीं उन माता पिता को ऐसा अभिशाप लगेगा जिसके प्रभाव से वो हमेशा हमेशा के लिए दुखी रहेंगे | यदि आपको भरोसा नहीं होता तो उन माता पिता के पास अवश्य जाये जिन्होंने कन्या भ्रूण हत्या की है | मै ये दावे के साथ कहता हू की जबसे उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या की है तबसे वो या तो मुसीबतों में फंसे होंगे या फिर उनके घर में सुकून नाम की चीज नहीं होगी बल्कि ये भी हो सकता है की उनके वंश की दुर्गति की पठकथा लिख चुकी होगी जिसका भुगतान आज नहीं तो काल भोगना ही होगा |
कुछ अच्छा करो ब्लॉग बनाने का मुख्या उद्देश्य युवा वर्ग की सोच में समाई नकारात्मकता को सकारात्मक सोच में बदलना . यू तो दुनिया के तमाम लोग अच्छी सोच रखते है परन्तु कुछ युवा अपनी रहा भटक चुके है ऐसे ही युवाओ को एक अच्छी रहा दिखने का प्रयास भर है |