हम खुद हैं आइना
ज़माने भर की हर कवायद करने के बाद हम खुद ये जान लेते हैं की हमने अच्छा किया या बुरा | जिस तरह से आइना वही दिखाता जो सच होता है यानि खुद की सूरत जैसी होती है वैसी ही दिखती है उसी प्रकार हमारे दिल के आईने में भी हर अक्स साफ नज़र आता है और ये तय कर लेता की इसके परिणाम कैसे आएंगे | मैं हूँ ,तुम हो या कोई और सभी ये बात बखूबी जानते है की हम क्या कर रहे है और इसका क्या परिणाम होगा | जिस तरह से हर प्रकृति की वस्तु के आंकलन के लिए उसके लिए उसी प्रकार का तकनीकी यन्त्र इजाद किया गया है जिससे उसकी प्रकृति के साथ उसके परिणाम का भी पता लगा लिया जाता है |
ठीक इसी तरह ही हमारे मानव रुपी वस्तु के आंकलन के लिए भी शरीर में हिरदय रुपी ऐसा यन्त्र स्थापित किया गया है जिससे बचकर कोई भी स्वयं के द्वारा किया जाने वाला कार्य हिरदय रुपी तकनीकी यन्त्र से बिन छुए नहीं जा सकता है और ये बात भी उतनी है सत्य है जितनी कसौटी पर सोने के असली होने के बारे पता लगाने वाली बात| कहने का तात्पर्य यही है की हर छोटी से छोटी घटना के बारे हिरदय उसके परिणाम के बारे में तुरंत ही आपको आगाह करता है की इसके परिणाम दूरगामी ही सही परन्तु किस प्रकार के आएंगे | सीधा और स्पष्ट जवाब यही है की हम जो कार्य मस्तिष्क के आदेशानुसार बगेर सोचे समझे करते है उसके अस्सी प्रतिशत परिणाम मुमकिन है घातक ही मिले ये बात भी सही है की मनुष्य को ये घातक परिणाम तुरंत ही नहीं मिलते है जिससे वो निश्चिन्त हो जाता है की उसके द्वारा किये जाने वाले कार्य से त्वरित लाभ उसे सुकून और मनोरंजन अथवा धन इत्यादि प्रदान तो कर देता है पर हिरदय रुपी तकनीकी यन्त्र उसके किये गए उपरोक्त कार्य के दूरगामी घातक परिणामों के बारे में सचेत करता रहता परन्तु मनुष्य अपनी प्रकृति के अनुरूप लापरवाही करता रहता है और जब उसे उस भयावह परिणाम से भुगतने पड़ता है तब वो उस कृत के बारे में ये सोच कर खुदको कोसता है की आखिर उसने भावावेश में आकर बहुत गलत कर दिया तब शायद उसका इस प्रकार का सोचना लगभग निरर्थक साबित होता है और उसे किये गए कृत का दुष्परिणाम भुगतना ही पड़ता है और ये भी एहसास होता है की काश वो अपने दिल के द्वारा कही बात को मान लेता और ऐसा न करता |
आखिर में यही कहा जा सकता है की हम जब भी कोई काम करे खासकर ये जानते हुए की इसके परिणाम ख़राब ही आएंगे तो हिरदय रुपी तकनीकी यन्त्र की पूर्व सूचना से आगाह होकर उस कार्य को तुरंत स्थगित कर दे या फिर से एक बार पुनः उस पर गंम्भीरता से विचार कर ले |


No comments:
Post a Comment