कैसे हो गए हैं हम........
ज़िन्दगी भर क्या किया हमने हमको खुद भी ये नहीं पता ? काश ये भुला दें की हम अभी आज़ाद हैं तो वो निशा खुद ब खुद ताज़ा हो जायेंगे जिसके नक़्शे कदम पर हम चलना ही नहीं चाहते |ये किसी भुलावे से कम नहीं की हम जिनकी शहादतों के बलबूते आज खुली साँस ले रहें उन्हें ही भुला कर छलावा भरी ज़िन्दगी निष्ठुर होकर जिए चले जा रहे हैं | न तो हमे अमर शहीदों के वाकया ही याद आते हैं न ही हम ये जानना चाहते है की जिनकी बदोलत आजादी की दुहाई देते फिरते हैं आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया की उनकी जन्मदिवस जैसी औपचारिकता को यूँ ही डोए चले जा रहें हैं |कभी अतीत के पन्नों को झांके तो पाएंगे की भुला दिया जाने वाला अतीत उन महान पुरुषों और विशिष्ट विभुतिओं से अटा
उनकी तुरबत पर नहीं है एक
जिनके खूँ से जलते हैं ये चिरागे वतन।
जगमगा रहे हैं मकबरे उनके,
बेचा करते थे जो शहीदों के कफन।।
पड़ा जिन्होंने कभी अपने बारे में सोचा ही नहीं क्योकि उन्हें हमेशा यही लगता था की कही मेरे बंधू मेरे भाई देश की उन्नति से महरूम न रह जाएँ कहीं ऐसा न हो उन्हें वक़्त के हांथों मार न झेलनी पड़े बेशक ज़माना अंग्रेजी हुकूमत का था पर ऐसे महान पुरुषों में जीने की ललक सिर्फ और सिर्फ अपने वतन और अपने देशवासिओं के भले के लिए ही हुआ करती थी बेचा करते थे जो शहीदों के कफन।।
पर अब कैसे हो गये हैं हम .......क्या हम इतने पत्थर दिल हो चुके हैं की आज ये जानना ही नहीं चाहते की आखिर जिन्होंने अपनी ज़िन्दगी को अपने देश की खातिर परवान चड़ा दिया, वो कैसे थे के उनके दिलों में क्या इस कदर बदले की ज्वाला जल रही थी की उनके आगे किसी भी तरह के विसंगति भरे भस्मासुर की सर उठाने की हिम्मत तक नहीं होती थी बस एक बार हमे ये ज़रूर जानना ही होगा |
No comments:
Post a Comment