~आत्मा की शुद्धि भ्रष्टाचार से मुक्ती~
कहते हैं इश्वर सर्वोपरि है वो साक्षात् सत्य स्वरुप है|तभी हम, आप और सभी उसकी अराधना करते हैं| लेकिन इस अराधना में एक बहुत बड़ा भेद छुपा है वो है हम किसी गलत कार्य के लिए भी उसी इश्वर की मदद की अभिलाषा करते हैं जो सत्य के लिए ही बना है और सत्यता की ही मदद करता है | हमे ये सोचना चाहिए की इश्वर की सच्चे हिरदय से जो प्रार्थना की जा रही है उसका उद्धेश्य भी सच्चा ही होना चाहिए कहने का तात्पर्य यही है की मन की शुद्धता ही आपको इश्वर का आशीर्वाद प्रदान करेगी |
यदि आप चाहते है की हमारे इर्द गिर्द से भ्रष्टाचार समाप्त हो जाये तो इसके लिए सबसे पहले इश्वर के बताये मार्ग पर ही चलकर भ्रष्टाचार का समूल नाश करना होगा सर्वप्रथम हमे अपने अन्दर झांकर ये देखना होगा की हम स्वयेम कितने पारदर्शी और स्वच्छ हैं क्यूंकि हमारी यही पारदर्शिता ही हमे भ्रष्टाचार से मुक्ति दिला पायेगी साथ ही अपनी विशुद्ध हो चुकी आत्मा को भी ऐसे कार्य करके शुद्ध करना होगा जिससे इश्वर को लगे की वास्तव में ही हम अपने द्वारा जाने अनजाने किये गए कृत्यों का ह्रदये से प्रायश्चित करना चाहते हैं| विशुद्ध हो चुकी आत्मा को शुद्धता में लाने का प्रयास सार्थक अवश्य होगा और इसका एहसास आपको उसी समय हो जायेगा जब आपके ऊपर इश्वर की कृपा बरसने लगेगी |
ये भी बड़ी विचित्र बात है की जब आप अच्छे कार्यों में लिप्त हो जायेंगे तो आपका मन इस बात का एहसास कराएगा की आप एक ऐसी उर्जा प्राप्त कर रहे जो आपने पहले कभी एहसास नहीं की होगी|आप इस बात का भी यकीन मानिये की जो एहसास आपको दूसरों के दुःख दर्द में काम आने में मिलेगा वो शायद ही खुद के लिए किये गए कार्य के लिए कभी नहीं हो सकता | इसलिए भ्रष्टाचार से मुक्ति आपकी ही आत्मा की शुद्धि से सीधे जुडी है जिसका निवारण आपको खुद करना है

No comments:
Post a Comment