अहम(ईगो) के शिकार होते हम लोग
इसे हम अपनी खुशकिस्मती ही कहेंगे के हमने इन्सान का जनम लिया है क्यूंकि संसार के हम उन सभी जीवधारियो में बुद्धिमत्ता के हिसाब से श्रेष्ठ है जिन्हें हम जानवरों से ज्यादा और कुछ नहीं समझते | आज जब पूरी दुनिया का हर आदमी अहम की दौड़ में एक दुसरे से आगे निकलने की हौड करने में लगा है और ये भूल चूका है की आखिर वो जिस दौड़ में अंधा होकर दौड़ रहा है उसका अंत बड़ा ही सवेदन शुन्य होता है| अगर हम खुल कर इस विषय में जाये तो पाएंगे की अहम में अंधा इन्सान न तो रिश्तेदारी के काबिल रहता है और न किसी अपने के करीब ही आ पाता ज़ाहिर सी बात है जब आपका व्यहवार सिर्फ स्वार्थ पर टिका हो तो आपकी जगह आखिर किसी के दिल में होभी कैसे सकती है |
अहम से आज तक जितनी भी लड़ाइया लड़ी गई हैं उसका अंत सिर्फ और सिर्फ हार के रूप में तो हुया ही है साथ ही अहम रखने वाले को अंत में अपने घुटने टेकने ही पड़े है क्योकि यही दुनिया में बने रहने की प्रथा है| अब चाहे ये घुटने समय पर टेके जाये या फिर इसके लिए ज़िल्लत झेलते रहने की आदत डालनी पड़ जाये आखिर में झुकना ही आखिरी मंजिल है तो फिर क्यों न इस अहम रुपी बीमारी को जल्द से जल्द अपने से दूर करके एक खुशगवार ज़िन्दगी जीने का आनंद उठाया जाये | आज जिस तरह से ज़िन्दगी को अच्छा गुज़ारने के लिए हर ऐशोआराम की ज़रूरत होती है उसी प्रकार से हमें ये भी समझ लेना चाहिए के अहम छोड़कर ज़िन्दगी को जीने में जितने मज़े आते है उतने शायद ही अहम के साथ जीने में आयेंगे |
हम सबके येही सपने होते है की हम सबसे अलग दिखे ये मेरे हिसाब से पूरी तरह से सही भी है पर इसके लिए हमेशा ये भी ध्यान रखना चाहिए की सबसे अलग दिखने की चाह कही किसी को दुःख अथवा परेशानी तो नहीं दे रही क्योकि अमूमन यही देखने में आता है की दूसरों से बेहतर दिखने की हौड में हम किसी न किसी का अहित कर ही बैठते हैं और अहम के रहते ये भूल जाते है की हमने जो किया वो बिलकुल ठीक था लेकिन ऐसा सोचना ही आपके अहम को दर्शाता है और ये भी बतलाता है की आपको अपने अलावा किसी के भी हित अहित से कोई मतलब नहीं है बस यही बात उसे आने वाले समय में शिकस्त देती है जिसका पश्चाताप करना ही पड़ता है फिर भले ही इसके लिए आपको ज़िन्दगी भर तमाम उन बातों से समझौता करना पड़ता है जिसके के लिए आपने सारी दुनिया को बेरी बना लिया था |इस अहम (ईगो) को जितनी जल्दी हो उतनी जल्दी ख़त्म कर दिया जाये उतना बेहतर होगा|



No comments:
Post a Comment