Thursday, December 08, 2011

दरख़्त बनकर देखो....
संग संग चलकर सब गुज़ार लेते है ज़िन्दगी |
किसी मुफलिस को हँसाकर फिर देखो ज़िन्दगी ||
खुदके लिए सब जीते है अपनी ये ज़िन्दगी |
किसी गेर को  इक बार देकर तो देखो ये ज़िन्दगी ||
रहा चलते इक बार किसी दरख़्त की देखो तो ज़िन्दगी |
ख़ामोशी के बाद भी अपने साये की देता है ज़िन्दगी ||
फूलों से तो कभी अपनी मीठी इनायत से महकाता है सरज़मीं|
हर तूफां के बाद भी सारी नियामत को फिर से बनाता है सरज़मीं ||
कभी इक बार हम भी तो गुज़ार के देखें तो अपनी ये ज़िन्दगी |
कभी हम भी तो तूफां के साये में गेर की बचाकर देखें तो ज़िन्दगी ||
चलो हम भी कभी एक बार दरख़्त बनाकर देखें ये ज़िन्दगी |
चलो हम भी कभी एक बार किसी के वास्ते महकाकर देखें ये ज़िन्दगी ||




1 comment:

  1. अगर जीना है तो किसे को हँसाकर जियो ये जिन्दगी
    बहुत कम होते है, साथ - साथ जिन्दगी गुजारने बाले !
    सब अपनी तो जिन्दगी हस कर जी लेते है किसी हो हँसाकर जिओ ये जिन्दगी !

    ReplyDelete