Tuesday, December 13, 2011

ये कैसी परवरिश ?
जब हमारा जनम होता है तब हम इंसान तो होते है पर एक ऐसे इंसान जिसकी असल में कोई न तो जाती होती है और ही कोई धरम, न तो वो भला समझता है और न ही बुरा | लेकिन उसकी ये सभी बातें सभी को बड़ी ही प्यारी लगती हैं और रह रह कर उस मासूम और भोले भाले चहरे पर बार बार प्यार आता है | ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं होता की वो बच्चा होता है बल्कि इसलिए क्योंकि उस इंसान के बच्चे में वो तमाम बातें मौजूद होती हैं जिसका किसी एक सच्चे इंसान में मौजूद होना अच्छा माना जाता है | 
जब ये अबोध मन बोध बनने की ओर अग्रसर होता है तभी संस्कारों का पुलिंदा उसके ऊपर लादना शुरू कर दिया जाता है | अगर सही मायने में कहा जाये तो यहीं से शुरू होता परवरिश यानि पालन पोषण का परंपरागत आडम्बर इसका बकायेदा सिलसिलेवार तरीके से आगाज़ होता है और बड़ी ही तफ्तीश से ब्योरावार बोध होते मन को समझाया जाता है | परवरिश का पहला फलसफा यही होता है कि जब तक खुद का फायेदा न हो तब तक किसी भी काम को करने कि कोई आवश्यकता नहीं है जबकि लाभ होने वाली स्थिति में यदि किसी का भी अहित हो रहा है तो होने दिया जाये |
झिलमिल अबोध मन 
बोध होते मन को ये सब बातें सुनकर अचानक जैसे बिजली का सा झटका  लगता है और वो इस कुंठा में खुदको घिरा पाता है कि जिन्हें वो अपनों से बढकर मानता था फिर न जाने क्यों उसके बारे में अनाप शनाप बताया जा रहा है पर उसे इस बात का एहसास नहीं होता कि जो लोग उसे आज भी  बचपन से बदस्तूर भरपूर प्यार करते आ रहे हैं उन्हें परवरिश कि आड़ में जहाँ अपने लगने वालो के साथ परिवार के हिसाब से व्यवहार करना पड़ता है वहीँ बोध होते मन में ये बात घर कर जाती है कि उसे अगर किसी भी बहारी अच्छे कार्यों को अंजाम देना है तो अंतिम आदेश परवरिश  यानिअपने मातहतों से लेना ही होगा |




इसे हम परवरिश का ही अंजाम बोलेंगे कि जिस अबोध मन को ये नहीं पता था कि जिसे वो अच्छे कार्यों कि श्रेणी में रख रहा है उसको कई भागो में विभाजित कर दिया गया है या फिर ये कहिये कि जिसका लाभ हानि का हिसाब उसके मातहतों द्वारा ही तय किया जाएगा तो फिर बोध होते मन के लिए वो सब बेमानी है जिसमे वो सभी को नेक और अच्छा मानता है | इसे हम विडंबना ही कहेंगे कि न जाने कितने ऐसे परवरिश के उदाहरण हैं जिनमे ये देखा गया है कि समाज के हित से जुड़े उन तमाम कार्यों के बारे में बोध होते मन को दिग्भ्रमिता के साथ प्रस्तुत किया गया है जिससे उसका सामाजिक विकास धरा का धरा रह जाता है | बस इसी तरह के परवरिश वाले उदाहरण ही देश व समाज के लिए किसी ज़हर कि तरह कार्य करते हैं जो आगे चलकर अनुवांशिकता में तब्दील हो जाते हैं | लिहाज़ा परवरिश ही किसी भी व्यक्तित्व को बनाती है और एक अच्छे समाज को भी दर्शाती है |     

No comments:

Post a Comment