राजनीति के परछापे न बने हमलोग | देश और प्रान्त का प्रत्येक व्यक्ति सुयोग्य और ईमानदार शासन व प्रशासन की कामना करता है परन्तु ये भुला देता है की उसकी ज़रा सी नासमझी उसी को पूरे पांच साल तक ऐसे कुशासन के चक्रव्यू में फंसा देती है जिसकी वो सिर्फ दुहाही ही देता फिरता है और कभी मंहगाई तो कभी उसी सरकार को लानत देता है जिसे खुद उसी ने दावत देकर राजसिघासन प्रदान किया था | यदि देश अथवा प्रान्त का नागरिक ठान ले की न तो वो जातिगत राजनीति का गुलाम बनेगा और न ही किसी ऐसी पार्टी की धुरी बनकर घूमेगा जिसका परिणाम उसे हर पल भुगतना पड़ेगा तो वो एक ऐसी सरकार का चयन करने में सक्षम होगा जिसे वो अपने जीवन की सरलता का परिचायक तो मानेगा ही साथ ही देश अथवा प्रांत का समग्र विकास भी उसीके लिए ही लाभप्रद होगा |
इस वक़्त सभी राजनैतिक दल इसी तिकड़म में लगे हैं के किसी भी प्रकार वो जनता को लुभा सके और अपने निजी स्वार्थ के लिए वो फिर से जनता को ही बलि का बकरा बना दे | इसे हम विडंबना ही कहेगें की जो जनप्रतिनिध सरकार में आने से पूर्व जनता से बड़े बड़े वायेदे करते नहीं थकता मनोने करते नहीं थकता वो सत्तासीन होने पर जनता का सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है और उसी गरीब को ही धमकता और डरता है जिसके दरवाज़े पर भिखारी की तरह वोट मांगने जाता है| कुछ एक ईमानदार राजनेताओं को छोड़कर सभी ईसी जुगत में लगे रहते हैं की किस प्रकार से सत्तासुख को अपने घर आँगन में ले आंये और सिर्फ अपने रिश्तेदारों को सत्तासुख का भोगी बनाये | अगर हम और आप वर्तमान सरकार एवं निवर्तमान सरकारों के सिर्फ अपने क्षेत्र के ही जनप्रतिनिधियो के सत्तासीन से पूर्व और सत्तासीन होने के उपरान्त की आर्थिक हालातों पर ही गौर करे तो ही अनुमान लग जायेगा की उनके प्रतिनिधि ने सिर्फ और सिर्फ उनके गाढ़े पसीने की कमाई को अपने रुत्वे को बढ़ाने के लिए ही जनता के साथ धोखा धडी की है|
अपने जनप्रतिनिधि के अगर उस समय को याद करें जब वो एक साधारण व्यक्ति था और उसे कोई जानता तक नहीं था तब वो कोई भी गैरकानूनी कार्य करने की सोचता तक नहीं था न कोई ऐसे झमेले में पड़ना चाहता था जिससे उसे किसी भी प्रकार की असुविधा होती हो | अब जब वो सत्ता में आ गया है तो उसके नाजो नखरों को देख कर ऐसा लगता मानो की वो किसी राजघराने से ताल्लुक रखता है और नियम को ताक़ पर रखना जैसे उसकी फिदरत में शुमार करता है | वो सत्ता के नशे में इस क़दर चूर नज़र आता की जिसके द्वारा वो चुना जाता उसी को अपनी जूती की नोंक पर रखता है और जनता की ज़रा सी ऊँची आवाज़ और नाफ़रमानी को वो अपनी तौहीन समझता है | गुरूर इस क़दर उस पर हाबी रहता है मानो जैसे उसे किसी भी जन समस्या से मतलब ही नहीं है| उसे मतलब है सिर्फ और सिर्फ जनता के हर सरकारी कार्य से मौटा कमीशन लेने से फिर भले ही जनता का कार्य होता हो या नहीं, उसकी बला से | हद तब और हो जाती जब उसके पास जनहित कार्यों के लिए जाया जाता है और वो पूरी तरह से उसी जनता से मिलना अपने समय की बर्बादी मानता है जिसकी बदोलत वो सुख भोग रहा है |
इसलिए अब हमें किसी भी प्रकार से आम नागरिक को जनप्रतिनिधि बनाने से पूर्व एक बार अवश्य ही गहन चिंतन मनन करना ही होगा जिससे हम हर बार की तरह भ्रष्ट प्रतिनिधि को फिर से चुनने की भूल न कर दे फिर भले समाज का दबाब ही हमे झेलना पड़े या फिर पुरखो की बनी पार्टी को क्यों न नकारना पड़े | इससे किसी का सम्मान अथवा असम्मान नहीं जुडा बल्कि हम उस भविष्य को भी सुनहरा बनाने का कार्य करेंगे जिसकी हमेशा हमने कल्पना की है |
No comments:
Post a Comment