अब समय कुछ कर गुज़रने का
समाज को समानता-असमानता के रूप में देखना ही हमारी सबसे बड़ी कमी मानी जा सकती है | उदाहरण के रूप में तमाम ऐसे मामले देखे जा सकते जिसे हम नकार नहीं सकते | जिस प्रकार से आज का युवा समानता और असामानता का शिकार होकर समाज का अहित करने में लगा है उसका साफ असर आज की बदलती भयाभय राजनीती के रूप में देख रहे है | युवा हमेशा से ही अपने ही कामो में मशगूल रहा है और ये समझता है की उसकी समाज की प्रति कोई ज़िम्मेदार ही नहीं है| ये अपवाद ही माना जायेगा जब अन्ना के जनांदोलन में पहली बार युवा ने बढ चड़कर हिस्सा लिया है पर अन्ना के द्वारा दी गई रूपरेखा को देश,प्रान्त एवं शहर के युवाओ द्वारा उसी गर्मजोशी के साथ कही भी उठाते नहीं देखा जा रहा| ये युवाओ की उस सुस्तता को भी दर्शाता है जिसमे पश्चिमी सभ्यता की छाप लगी है| और ये उस समानता और असामानता को भी दर्शाता जिसमे युवा ये समझता की वो समाज से कुछ हटकर है|
कुछ एक युवा समाज की उस कुरीति से जुड़कर खुदको समाज का दुश्मन बना चुके है जिसमे देशवासियो को इन्ही युवाओ के चलते समाज में रहना दूभर हो गया है पर ये बाते शायद ही ऐसे युवाओ को जचती होंगी जिन्हें समाज सुधार से कोई सरोकार ही नहीं है| इस बदलते वक़्त में अगर किसी की ज़रुरत है तो वो है उन युवाओ की जो समाज की मुख्या धारा से खुदको दूर किये हुए है उन्हें चाहिए की वो आज अपने समय से कुछ समय निकलकर समाज सुधार के लिए आगे आंये यदि मैं, हम और आप किसी खास उद्देश्य से मिलकर योजनाओ पर चर्चा करे तो संपर्क कर सकते है मेरा इ-मेल -rakeshsaxena76@gmail.com है ये मेरा ही नहीं हम सभी युवाओ का फ़र्ज़ भी बनता है की हम एक कदम बढ़ाकर समाज के लिए कुछ कर सके जो हमारे दिल को तो सूकून देगा ही साथ ही हमे हमारी ज़िम्मेदारियो का भी एहसास कारयेगा|
No comments:
Post a Comment