काश! खुदके अन्दर करपाते रंगरोगन.......
दीवाली आ गई, हर घर में रंगरोगन होता है | बड़ी तमन्ना रहती है घर के हर कोने को बारीकी से साफ किया जाये और घर को तमाम उन रंगों से साराबोर कर दिया जाये जिससे हर आने वाला कहे की क्या जगमगा रहा है आपका घर ! जहा दीवाली के उत्सव को मानाने का हर दिल में ख्याल रौशन रहता है काश ! के हम अपने अन्दर भी उन रंगों का इस्तेमाल कर भ्रष्टाचार, राग द्वेष,मनमुटाव ,रिश्वतखोरी जैसे गंदे कचरे को बहार फेक कर समाज में सामंजस्यता का रंग भर कर एकता का परिचय दे और उन मौकापरस्त लोगो को ऐसा करारा जवाब दे जिसकी उन्होंने कल्पना तक न की हो|
आज वक़्त बदल रहा है इस बदलते वक़्त को एक ऐसी हवा दें की उन क्रान्तिकारियो की हर उस बात को पूरा कर दें जिसके लिए उन्होंने अपने सीने पर गोली खाई थी | अमर शहीद चाहते थे की दीवाली ऐसी मने की हर आगन खुशिओ से भर जाये| न कोई गरीब होगा न कोई अमीर होगा अगर,न कोई मुस्लिम होगा न कोई हिन्दू होगा, होगा तो सच्चा हिन्दुस्तानी होगा और इसकी कमान सँभालने वाला होगा हर युवा | सीने पर गोली क्यों खाई ये हर भारतीय अच्छी तरह से जानता है|
खासकर युवाओ को चाहिए के वो जिस अंधी दौड़ में दौड़े जा रहे है वो सिर्फ जिम्मदारी से बचने की कौशिश में लगे रहते है जो बिलकुल भी ठीक बात नहीं है अगर दिल में देश भक्ति का ज़रा सी भी जज्बा है तो एक ऐसी मिशाल कायम करके दिखा दें की अमर शहीदों को उनके मनकी सी दीवाली देकर उन्हें सच्ची श्रद्दांजलि अर्पित करने का प्रयास भर शुरू कर दें | और एक ऐसे रंग में खुद को रंग दें की जिस तरह घर को रंग करने के लिए घर के हर कोने को साफ सुथरा किया जाता उसी तरह खुद के अन्दर भी जितनी गन्दगी भरी है उसे पूरी तरह से एक बार साफ करके ज़रूर देखे | तो आप पाएंगे की बास्तव में दीवाली तो ऐसा त्यौहार है जिसमे दुसरो को ख़ुशी देने में आत्मिक शांति मिलती है वो शायद ही किसी और में मिले|
No comments:
Post a Comment